रक्षा मंत्रालय ने हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र एम के-I मिसाइल की खरीद के लिए BDL (भारत डायनामिक्स लिमिटेड) के साथ 2971 करोड़ रुपये का करार किया है। वायु सेना और नौसेना के लिए खरीदी जाने वाली यह मिसाइल ‘बियोंड विजुअल रेंज’ यानी जहां तक नजर जाती है उससे भी आगे तक लक्ष्य को मारने में सक्षम होती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्री ने किया ट्वीट
रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, यह करार देश में ही विकसित और डिजायन श्रेणी के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक इस श्रेणी की मिसाइल देश में ही बनाने की प्रौद्योगिकी उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने यह प्रौद्योगिकी बीडीएल को मिसाइल बनाने तथा उससे जुड़ प्रणालियों के लिए हस्तांतरित कर दी है। इन मिसाइलों को बनाने का काम भी शुरू हो गया है।
यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत की भावना को समाहित किए हुए हैं
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत की भावना को समाहित किए हुए हैं और इससे हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल बनाने की देश की यात्रा की दिशा में बड़ कदम है। इससे बीडीएल में ढांचागत सुविधाओं का विकास होगा तथा एयरास्पेस प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सूक्ष्म तथा लघु इकाईयों के लिए अवसर भी बढ़ेंगे। -एजेंसियां
- श्रीरामलीला महोत्सव 2026: चित्रकूट में जीवंत हुआ ऐतिहासिक ‘भरत मिलाप’, प्रभु श्रीराम की चरण पादुकाएं सिर पर लेकर अयोध्या लौटे भरत - October 11, 2026
- यूपी रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा ‘शून्य मूल्य’ का टिकट, दुर्घटना बीमा का मिलेगा पूरा सुरक्षा कवच, अब बिना झंझट के हो सकेगी मुफ्त यात्रा - October 11, 2026
- लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकरिणी के पदभार ग्रहण के दौरान हंगामा, कुर्सियां टूटीं, चले जूते-चप्पल; पार्षद ममता चौधरी की टिप्पणी के बाद आपस में भिड़े समर्थक - October 11, 2026