523 करोड़ की लागत से 2024 तक होगा पूरा उत्तरी बाईपास
आगरा-दिल्ली हाईवे से जुड़ेगा यमुना एक्सप्रेस वे, मिलेगा ये लाभ
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए उत्तरी बाईपास परियोजना को मंजूरी दी गई है। परिवहन मंत्रालय इसे बनाएगा। इससे आगरा ही नहीं, पूरे उत्तर देश को लाभ होगा। उत्तरी बाईपास के निर्माण के लिए फरह (मथुरा) से लेकर रुनकता के आसपास की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिसम्बर, 2016 में आगरा में घोषणा की थी।
लोकसभा में पूछा सवाल
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजकुमार चाहर ने यह जानकारी दी। सांसद राजकुमार चाहर ने उत्तरी बाईपास के निर्माण को लेकर लोकसभा में अपने अतारांकित प्रश्न संख्या 2940 के द्वारा सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी से प्रश्न पूछा था कि आगरा में बनने वाले उत्तरी बाईपास प्रोजेक्ट की संभावित लागत, उसकी लम्बाई, औचित्य, एवं निर्माण अवधि क्या रहेगी?
लागत 523 करोड़ रुपये
मंत्रालय ने बताया है कि उत्तरी बाईपास एनएच -2 से यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ेगा, जिसकी कुल लम्बाई 14 किलोमीटर होगी। संभावित लागत लगभग 523 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर ((डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनना शुरू हो गयी है।
क्या होगा लाभ
राजकुमार चाहर का कहना है कि उत्तरी बाईपास 2021 से 2024 तक बनकर पूरा हो जाएगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों के साथ हाईवे का प्रयोग करने वाले सभी लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। समय व ईंधन की बड़ी बचत होगी। आगरा को हाइवे के जाम से निजात मिल सकेगी। उत्तरी बाईपास का निर्माण रुनकता के निकट दक्षिणी बाईपास को जोड़कर किया जाएगा। इसे अलीगढ़ रोड पर खंदौली से आगे यमुना एक्सप्रेस वे पर जोड़ा जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि वाहन उत्तरी बाईपास होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से कानपुर हाईवे तक पहुंच जाएंगे। मतलब दिल्ली से आने वाले वाहनों को कानपुर या दिल्ली जाना है तो आगरा शहर में आने की जरूरत नहीं रहेगी।
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026