विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि 2017 से अब तक क्या काम कराए
लेडी लॉयल हॉस्पिटल का विलनीकरण के लिए लखनऊ में सुरेश खन्ना से मिले
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश भाजपा विधानमण्डल दल के मुख्य सचेतक और आगरा दक्षिण से विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने एस.एन. मेडिकल कॉलेज (SN medical college agra) के अपग्रेडेशन कर एम्स स्तर का संस्थान बनाये जाने की मुहिम जुलाई 2017 से छेड़ रखी है। ब्लूप्रिंट बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तत्कालीन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एवं भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अमलीजामा पहनाने का आग्रह किया था। परिणामस्वरूप सन् 2018 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (फेस-4)’’ के अन्तर्गत 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई। 09 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एस.एन. मेडिकल कॉलेज परिसर में सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का शिलान्या कोठी मीना बाजार के मैदान पर किया। इसके बाद हुए कार्यों के बारे में योगेन्द्र उपाध्याय ने पत्रकारों को पूरी जानकारी दी। जानते हैं पूरी कहानी उन्हीं की जुबानी।
ब्ल्यूप्रिंट में लेडीलॉयल हॉस्पिटल का एस.एन. मेडिकल कॉलेज में विलीनीकरण शामिल था, जो चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक के यहाँ लाम्बित है। कोरोना संकट के कारण इसकी प्रगति धीमी हो गई थी। पुनः तेज गति प्रदान करने हेतु लखनऊ जाकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से भेंट की। लेडी लॉयल हॉस्पिटल के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में विलीनीकरण के प्रस्ताव पर चर्चा की। विलीनीकरण से एस.एन. मेडिकल कॉलेज एक इंटीग्रेटेड कैम्पस बन जायेगा। सुपरस्पेशलिटी विभाग प्रारम्भ होने से पूर्व इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन (फैकल्टी) के प्रबन्धन का मंत्रिमण्डल द्वारा शीघ्र स्वीकृत कराने का आग्रह किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विलनीकरण होते ही यहाँ सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सुलभ हो जायेगा। फिर आगरा और उसके निकटवर्ती क्षेत्र के नागरिकों को दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और मद्रास जैसे बड़े शहरों के लिए दौड़ नहीं लगानी पडेगी। इस पूरे परिसर में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नैफ्रोलॉजी, इण्डोक्रोनालॉजी, रिहय्मेटोलॉजी, गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, रेडियोडायग्नोसिस, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरो सर्जरी जैसे विभागों के 260 बिस्तरयुक्त तथा लगभग 52 आई.सी.यू. बिस्तर युक्त विभागों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। प्रस्ताव में लेडी लॉयल अस्पताल को मानसिक चिकित्सालय के पास एस.एन.एम.सी. की अधिग्रहीत भूमि पर स्थानान्तरित करने का प्रावधान किया गया है।

मोदी सरकार और योगी सरकार द्वारा स्वीकृत इन विभागों के शुरू होने के उपरान्त आगरा के ह्रदयरोगियों के लिए एन्जियोग्राफी और एन्जियोप्लास्टी, न्यूरो सर्जरी, हार्मोन की जाँच और उससे जुडी बीमारियों का इलाज, फेफड़ों की जाँच और सम्बन्धित गंभीर बीमारियों का इलाज, किडनी और लीवर के गंभीर रोगों की जाँच और इलाज, मधुमेह रोग से प्रभावित होने वाले रोगों का इलाज आगरा में ही संभव हो सकेगा। सुपरस्पेशलिटी सेन्टर आठ मंजिला होगा और प्रत्येक मंजिल पर एक विभाग और चार आधुनिक ऑपरेशन थिऐटर बनेंगे जो कि दिल्ली के एम्स से ज्यादा आधुनिक होंगे।
मीडिया प्रभारी सुनील कर्मचंदानी ने बताया कि योगी सरकार के कार्यकाल में भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय की पहल पर एस.एन. मेडिकल कॉलेज में जो उच्चीकरण हुआ है उसके अन्तर्गत आधुनिक बर्न यूनिट का निर्माण, उ0प्र0 में प्रथम कार्निया ट्रान्सप्लान्ट का आधुनिकतम ऑपरेशन थिएटर का निर्माण, वातानुकूलित डायलिसिस वार्ड का प्रारम्भ, ओ.पी.डी. में ब्लड टेस्टिंग और उसी दिन रिपोर्ट, रेडियोथेरेपी सिम्यूलेटर की स्थापना, ब्लड बैंक में जम्बोक्रेलेटलेट हेतु ऐफरेसिस मशीन की स्थापना, 10000 लीटर की क्षमता के लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक की स्थापना, ऑडिटोरियम भवन का निर्माण, इमरजेन्सी और अन्य विभागीय भवनों का रेनोवेशन व आधुनिकीकरण, सर्जरी एण्ड एलाइंट स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण आदि के कार्य पूर्ण कर जनता की सुविधा के लिए उपलब्ध हो चुके हैं।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026