Noida (Uttar Pradesh, India) । कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच गौतम बुद्ध नगर के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार (केंद्र सरकार) की ओर से चार और वेंटिलेटर बृहस्पतिवार को सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए जल्द ही वेंटिलेटर यूनिट स्थापित की जाएगी। अब जिला अस्पताल में आठ वेंटिलेटर की व्यवस्था हो गई है।
जिला अस्पताल में वेंटिलेटर की मांग काफी समय से की जा रही थी। अस्पताल में जांच की सारी सविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन, पर्याप्त वेंटिलेटर न होने की वजह से गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता था। कोरोना काल के दौरान वेंटिलेटर पहुंचने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। जिला अस्पताल में अभी तक चार वेंटिलेटर ही थे। गंभीर मामलों में ही इन वेंटिलेटर का प्रयोग किया जाता था। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस मामले बढ़े हैं। ऐसे में माना जा रहा कि उपचाराधीनों को सांस लेने में दिक्कत होने पर यह वेंटिलेटर मददगार साबित होंगे।
जिला अस्पताल में वेंटिलेटर की संख्या पहुंची 8
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए चार नए वेंटिलेटर मिलने के बाद अस्पताल में अब वेंटिलेटरों की संख्या आठ पहुंच गई है। इसमें अभी दो वेंटिलेटर मेडिसिन वार्ड, एक वेंटिलेटर गायनी वार्ड और एक वेंटिलेटर सर्जरी वार्ड में रखा गया है। वहीं, जल्द ही इन चारों वेंटिलेटरों को भी विभिन्न वार्डों में स्थापित कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की तरफ से भेजे गए हैं चारों वेंटिलेटर-सीएमएस
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. वीबी ढाका ने बताया केंद्र सरकार द्वारा जिला अस्पताल में चार वेंटिलेटर भेजे गए हैं। कोरोना काल के इस दौर में यह वेंटिलेटर गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी साबित होंगे। जल्द ही जिला अस्पताल में एक वेंटिलेटर यूनिट भी स्थापित की जाएगी।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026