प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी का कहना है कि जब-जब लोकदल की दोस्ती एनडीए से हुई है, आगरा ही नहीं पूरे बृज प्रदेश में ताकत बढ़ी है। हम सभी सीटें जीत रहे हैं। इसका कारण यह है कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर बड़ा काम किया है। मैं 1987 से भारत रत्न देने की मांग कर रहा था। कितने ही प्रधानमंत्री हुए, किसी ने चिंता नहीं की। देवगौड़ा, वीपी सिंह और मनमोहन सिंह, चौ. चरण सिंह के प्रभाव से प्रधानमंत्री बने। मोदी ने भारत रत्न दिया है। जिस दिन से दिया, उसी दिन से हम साथ आ गए। सहारनपुर से आगरा तक 30-40 सभाएं की हैं।
श्री त्यागी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर आयोजित भाजपा-रालोद की संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन कोई नया नहीं है। चौधरी चरण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर पहले भी सरकार बनाई थी। दोनों पार्टियों की विचारधारा एक जैसी है। भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी और आम आदमी के हित की बात करता है। हमारा गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित राष्ट्र के संकल्प के लिए है। किसानों की आय दुगना करने के लिए है। लेकिन विपक्ष का गठबंधन खुद को बचाने, खुद की गरीबी दूर करने और भ्रष्टाचार करने के लिए है। अबकी बार 400 पार के लिए RLD ने ताकत झोंक दी है।
त्यागी समाज की चालीसी ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के बारे में लिया बड़ा फैसला
भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा भाजपा राष्ट्रीय लोकदल एनडीए का गठबंधन राष्ट्र हित में है। इंडिया गठबंधन ऐसे स्वार्थी लोगों का ठग बंधन है जो अपने स्वार्थ के लिए एक मंच पर दिखाई दे रहे हैं। कोई भ्रष्टाचार को बढ़ाना चाहता है और इंडिया गठबंधन के कुछ नेता जेल में है और कुछ बेल पर। महाजन ने कहा किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह ने किसानों के उत्थान का जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं।
राष्ट्रीय लोक दल के शहर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि शनिवार को फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा की संयुक्त सभा में रालोद मुखिया जयंत चौधरी गठबंधन धर्म को निभाते हुए अबकी बार 400 पर के संकल्प के लिए कागारौल में हुंकार भरेंगे।
प्रेस वार्ता में इनकी रही मौजूदगी
प्रेस वार्ता में भाजपा लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, रविकांत गर्ग, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, रालोद के प्रदेश महासचिव ओडी त्यागी, सुमित त्यागी, शालिनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश सचिव डॉ. रूपेश चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष अशोक खिरवार, प्रवीण माहौर, अवधेश चौधरी, विश्वेंद्र परमार, सत्यवीर रावत, हरदत्त पहलवान, सुरेंद्र त्यागी, पुरुषोत्तम त्यागी, नीरज चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- सावन के प्रथम सोमवार को आगरा के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, राजेश्वर मंदिर मेले में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे - August 3, 2026
- आगरा में सनसनीखेज ऑनर किलिंग: कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने की बेटी की गला दबाकर हत्या, मां और भाई फरार - August 3, 2026
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: भंडारे की सेवा से लौट रहे बीकॉम छात्र की रोडवेज बस की टक्कर से मौत, साथी घायल - August 3, 2026