सोशल मीडिया पर छा गया नितिन गडकरी का संस्‍कारी पोता निनाद

सोशल मीडिया पर छा गया नितिन गडकरी का संस्‍कारी पोता निनाद

POLITICS


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पोते निनाद का हाल में उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके घर पहुंचे थे। फिलहाल कार्यक्रम के दौरान को एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में गडकरी के पोते ने निनाद, राजनाथ सिंह के सामने साष्टांग दंडवत होते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं राजनाथ सिंह भी उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कई लोगों ने कहा कि इसे कहते हैं असली संस्कार। वहीं कुछ लोगों ने यह भी लिखा है कि धन और वैभव के नशे में चूर होकर नेताओं के बिगड़ैल बच्चों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पौत्र निनाद से संस्कार की सीख लेनी चाहिए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर स्थित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर उनके पोते निनाद के उपनयन संस्कार समारोह पर पहुंचे थे। गडकरी के आवास जाने से पहले सिंह ने हवाई अड्डे पर कुछ रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि यह प्रेम भरा सम्मान आपको केवल और केवल भारत की मिट्टी और यहां के संस्कार में ही मिलेगा। वहीं कई लोगों ने निनाद को उपनयन संस्कार के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हिंदू ब्राह्मण का यही संस्कार हमें और हिंदुओं से अलग पहचान बनता है।
एक अन्य यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘चि. निनाद के उपनयन संस्कार के पावन अवसर पर निनाद को हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं’।
रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता पर ध्यान दें
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को रक्षा प्रौद्योगिकी निर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बनाए रखने की भी बात कही। महाराष्ट्र में नागपुर की यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने रक्षा कमांडरों से कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सही रखरखाव और संचालन प्रथाओं का पालन करने के लिए भी कहा। इससे पहले हवाई अड्डे पर उन्होंने एयर मार्शल शशिकर चौधरी, एओसी-इन-सी मेंटेनेंस कमांड और नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों के अन्य गणमान्य व्यक्तियों से रक्षा मंत्री ने मुलाकात की।
-एजेंसियां