भारत डिजिटल क्षेत्र में बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है और एक मजबूत राजनीतिक नेतृत्व के साथ बड़े सुधारों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। नीति आयोग के सीईओ ने सोमवार को यह बात कही।
उन्होंने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
कांत ने कहा, ‘‘हाल के वर्षों में भारत ने कई बड़े सुधार किए गए हैं, जिन्होंने भारत की वृद्धि को मजबूती दी।’’
उद्योग निकाय सीआईआई और इंडियास्पोरा द्वारा आयोजित सत्र में उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप की संख्या दो अंकों से बढ़कर अब 10 हजार से अधिक हो गई है।
उन्होंने वैश्विक निवेशकों से भारत की वृद्धि गाथा में शामिल होने का आह्वान किया।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में इंसानी लापरवाही का शिकार हुआ विशाल अजगर: तार और प्लास्टिक में फंसकर झूल रही थी जान, वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया - July 13, 2026
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार-केंद्र और ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट - July 13, 2026
- आगरा सुभाष बाजार हादसा: बिजलीघर के पास नाले की स्लैब तोड़कर निकाला गया गंगा देवी का शव, 6 दिन तक चला था रेस्क्यू ऑपरेशन - July 13, 2026