Agra, Uttar Pradesh, India. संत निरंकारी मिशन द्वारा 23 फरवरी, 2022 को सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्मदिवस गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मोके पर आगरा नगर के दो स्थानों पर विशाल नेत्र रोग जांच शिविर एवं वृहद सफाई अभियान तथा पौधारोपण किया जा रहा है। जांच में जिन लोगों को मोतियाबिंद पाया जायेगा उनका निःशुल्क ऑपरेशन संत निरंकारी मिशन द्वारा किया जायेगा।
मीडिया प्रभारी रवि मल्होत्रा सीए एवं सचिन ओबरॉय ने बताया कि सभी कार्यक्रम 23 फरवरी को होंगे। संत निरंकारी सत्संग भवन, अर्जुन नगर, आगरा पर सफाई अभियान एवं पौधारोपण प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक तथा निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
सुंदरानी धर्मार्थ नेत्र अस्पताल , बालूगंज, आगरा पर सफाई अभियान एवं पौधारोपण प्रातः 7 बजे से 9 बजेतक तथा निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी इनसे प्राप्त की जा सकती है- रवि मल्होत्रा 9219662222 एवं सचिन ओबेरॉय 9837629999।
- राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय रणनीतिकार नियुक्त हुए डॉ. अतुल मलिकराम; समाज के सशक्तिकरण का लिया संकल्प - March 27, 2026
- बालिका शिक्षा की ‘क्रांति’ के 18 साल: लखनऊ में गूँजी ‘एजुकेट गर्ल्स’ की सफलता की कहानी; डिप्टी CM ने सराहा जमीनी संघर्ष - March 27, 2026
- अयोध्या की विरासत पर आधुनिक तकनीक का निखार: नागेश्वर नाथ से भरत कुंड तक, रोशनी में नहाए सिद्ध पीठ - March 27, 2026