Agra, Uttar Pradesh, India. उमा विहार, दयालबाग, आगरा के निवासियों ने रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी (आर.डबल्यू.ए.) के अध्यक्ष मयंक पाठक का उनके कॉलोनी हित में किए उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। सोसाइटी के संरक्षक कर्नल सीके सिंह ने माल्यार्पण कर उनको आशीर्वाद दिया। उनके योगदान के बारे में अवगत कराया।

सचिव डॉक्टर कुमरेंदर सिंह और कोषाध्यक्ष रूप राम यादव ने शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। पीबी यादव ने कॉलोनी में किए गये और भविष्य में होने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने धन्यवाद भी दिया।
कल्याण दास अग्रवाल, अमरजीत सोढ़ी एवं अन्य कॉलोनी वासियों ने भी अध्यक्ष का माल्यार्पण किया। सभीकॉलोनीवसियों ने मिलजुल कर अपनी सामर्थ्य के अनुसार उमा विहार को आगरा की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बनाने का संकल्प लिया।
- सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक - October 3, 2026
- आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले चालक और क्लीनर; सिर्फ बचीं हड्डियां - October 3, 2026
- राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने ताजमहल के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान: यमुना तट पर किया श्रमदान, दिलाई स्वच्छता की शपथ - October 3, 2026