न्यूज़ बेवसाइट न्यूज़क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की न्यायिक हिरासत 17 फ़रवरी तक बढ़ा दी गयी है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने हिरासत बढ़ाने का फ़ैसला दिया है.
बीते साल अक्टूबर में प्रबीर पुरकायस्थ और न्यूज़क्लिक के ह्यूमन रिसोर्सेज़ के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया.
इन दोनों लोगों पर ग़ैरक़ानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत गिरफ़्तार किया गया है. ये मामला न्यूज़क्लिक को मिली फ़ंडिंग से जुड़ा हुआ है.
बीते साल अगस्त में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में न्यूज़क्लिक वेबसाइट पर आरोप लगाए गए थे कि चीन का प्रॉपेगैंडा फैलाने के लिए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के क़रीबी और अमेरिकी करोड़पति ने उन्हें फंडिंग की.
इसके बाद बीते साल अक्टूबर में न्यूज़क्लिक के लिए काम करने वाले कई जाने-माने पत्रकारों के घर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापे मारे थे.
ल
कई पत्रकारों से पुलिस ने घंटों पूछताछ की थी. जिन लोगों के आवास पर छापे मारे गए उनमें प्रबीर पुरकायस्थ, पत्रकार अभिसार शर्मा, औनिंद्यो चक्रवर्ती, भाषा सिंह, व्यंग्यकार संजय राजौरा, इतिहासकार सोहेल हाशमी शामिल थे.
इस छापे के बाद ही दिल्ली पुलिस ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ़्तार कर लिया था.
-एजेंसी
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026