लखनऊ। देश में जारी ठंड और कोहरे के बीच उत्तर भारत में कल से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी 30 जनवरी से चार फरवरी तक यानी कि छह दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही यूपी में भी बरसात का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 30 जनवरी से चार फरवरी तक उससे सटे मैदानी इलाकों में बारिश होगी। इसके अलावा, यूपी और बिहार में अगले 24 घंटे सुबह और रात में घना कोहरा, कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी राजस्थान, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 29 जनवरी से चार फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी दो फरवरी को तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और एक फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 31 जनवरी और दो फरवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने सोमवार को बड़ी राहत देते हुए बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों और मध्य भारत के राज्यों में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने वाला है, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। इसके अलावा, पूर्वी भारत में भी अगले दो दिनों तक तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। अगले पांच दिनों तक किसी भी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।
-एजेंसी
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026
- झांसी में दिव्य दरबार लगाने वाला काली सरकार निकला हिस्ट्रीशीटर, इंस्टाग्राम पर थे लाखों फॉलोअर्स, 12 साल पुराने केस में गिरफ्तार - October 11, 2026