केंद्र ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बताया था कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच एक विशेष अभियान ‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने अभियान के दौरान लोगों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को बताया कि कि लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है। इस कदम का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना और राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करने वालों के योगदान को याद करना है।
मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘सभी नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों का आभार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों की छत पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए।’’
-एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026