ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने नयनतारा की तमिल फ़िल्म ‘अन्नपूर्णी: द गॉडेस ऑफ फूड’ को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.
कथित रूप से ‘हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत’ करने की वजह से इस फिल्म को लेकर विवाद पैदा हो गया था.
नेटफ्लिक्स ने कहा है कि उसने तमिल फिल्म ‘अन्नपूर्णी: द गॉडेस ऑफ फूड’ को हटा दिया है.
इस फिल्म में नयनतारा ने एक ब्राह्मण महिला का किरदार निभाया है जो एक शेफ़ बनना चाहती हैं. इस फिल्म में उनके किरदार को अपने परिवार की धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध जाकर मांस खाते हुए और उसे पकाने की विधि सीखते हुए दिखाया गया है.
माना जाता है कि ब्राह्मण समाज का एक बड़ा तबका अपनी मान्यताओं के अनुरूप का मांसाहार का सेवन नहीं करता है.
कुछ कट्टरपंथी हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने इस पर और फिल्म के कुछ एक दृश्यों पर आपत्ति जताई थी. फिल्म में एक दृश्य ऐसा भी है जिसमें नयनतारा के किरदार को बिरयानी बनाने से पहले नमाज़ पढ़ते हुए दिखाया गया है.
-एजेंसी
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026