पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया में 5वें सबसे मशहूर खिलाड़ी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विराट दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और वे एक ग्लोबल आइकन भी हैं। बावजूद इसके ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नज़ारियो रोनाल्डो नहीं जानते कि विराट कोहली कौन हैं।
इस बात का खुलासा एक वीडियो के माध्यम से हुआ है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर स्पीड ने 2002 फीफा वर्ल्ड कप के ‘गोल्डन बूट’ रोनाल्डो से पूछा क्या आप विराट कोहली को जानते हैं? इस पर रोनाल्डो ने कहा, ‘ कौन? इसके बाद स्पीड ने उन्हें बताया कि विराट कोहली भारत से हैं। फिर से रोनाल्डो ने कहा, ‘ये कौन है… मैं नहीं जनता।’ स्पीड ने तीसरी बार पूछा, ‘आप विराट कोहली को नहीं जानते? तो रोनाल्डो ने कहा, ‘वो कौन हैं? खिलाड़ी हैं कोई?’
इसके बाद स्पीड ने कहा, ‘जी हां! वे एक क्रिकेटर हैं।’ तब रोनाल्डो ने कहा, ‘ मैं नहीं जानता वो यहां लोकप्रिय नहीं हैं।’ स्पीड ने चौंकते हुए कहा, ‘अरे.. वो बेस्ट हैं। बाबर आज़म से भी बेहतर हैं।’ इसके बाद स्पीड ने उन्हें विराट कोहली की तस्वीर दिखाई। फिर पूछा, “आपने इस आदमी को कभी नहीं देखा?’ तब रोनाल्डो ने उन्हें पहचाना और कहा, “हां, देखा है।’
बता दें कि गूगल ने हाल ही में अपनी 25 सालगिरह पर एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें सर्च इंजन पर अब तक के सबसे ज्यादा सर्च किए गए सवालों की लिस्ट जारी की थी। इसमें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 25 सालों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर थे। भारत की ओर से शाहरुख खान भी लिस्ट में शामिल थे। विराट कोहली की एक खास फैन फॉलोइंग है। कोहली क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं।
-एजेंसी
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026