मेरठ । लखनऊ के वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट गिरने के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री और सपा विधायक शाहिद मंजूर के जली कोठी स्थित आवास पर दबिश डाली। पुलिस ने शाहिद के बेटे नवाजिश को हिरासत में ले लिया। सिविल लाइंस थाने में नवाजिश से अपार्टमेंट के बारे में जानकारी जुटाई गई।
सपा विधायक शाहिद की बेटी भी अपार्टमेंट में रहती थी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अपार्टमेंट की जमीन का बैनामा शाहिद के बेटे नवाजिश और भतीजे तारिक के नाम है। अपार्टमेंट का नाम भी नवाजिश की बेटी अलाया के नाम पर रखा गया था। इतना ही नहीं शाहिद की बेटी भी अपार्टमेंट में रहती थी। ऐसे में पुलिस अपार्टमेंट से जुड़े सभी कागजात जुटा रही है।
मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे अलाया अपार्टमेंट भरभराकर गिर गया, जिससे मलबे में करीब 30 से ज्यादा लोग दब गए।
नवाजिश से पूछताछ के बाद सीओ ने बताया कि बिल्डिंग का निर्माण यजदान बिल्डर्स ने नवाजिश और तारिक की साझेदारी में किया था। पुलिस की टीम ने शाहिद के परिवार को नोटिस भी मुहैया कराया है, जिसमें लिखा गया कि परिवार का कोई भी सदस्य बिना पुलिस की अनुमति के जनपद से बाहर नहीं जाएगा। साथ ही नवाजिश से अपार्टमेंट और जमीन के बारे में पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि लखनऊ से सूचना के बाद नवाजिश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। परिवार से अपार्टमेंट से जुड़ी जारी जानकारी मांगी जा रही है।
- एडवोकेट जीवनदत्त अरगड़े को किसान कांग्रेस में पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी - August 10, 2026
- अयोध्या में ईमानदारी की मिसाल: दर्शन करने आईं महिला की 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर गिरी, सेवादार ने लौटाई - August 10, 2026
- आगरा स्मार्ट सिटी बनी गड्ढा नगरी, इस बार दयालबाग के जयरामबाग मुख्य मार्ग पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला - August 10, 2026