लखनऊ: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लंबे समय से सरकारी अस्पताल से गायब चल रहे आगरा के एक चिकित्सक को बर्खास्त कर दिया है। सीतापुर के एक चिकित्सक को भी बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा, गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की मृत्यु के मामले में उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर उसे सील कर दिया गया है।
पीएचसी चौरंगाहार, जैतपुर कलां (आगरा) पर तैनात डॉ. प्रियंक प्रताप सिंह और पीएचसी मछरेहटा (सीतापुर) पर तैनात डॉ. राजेश गुप्ता लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित स्पर्श अस्पताल में मरीज रोहित पुत्र लीलू की इलाज में लापरवाही के चलते हुई मृत्यु के मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच कराई है। डिप्टी सीएम के प्रारंभिक निर्देश पर सीएमओ ने उक्त अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया है।
इसके अलावा विकास खंड रतनपुरा, ग्राम गुलौरी (मऊ) में एक कुएं से सरकारी दवाइयां व अन्य सामिग्री बरामद होने के बाद सीएचसी रतनपुरा के अधीक्षक डॉ. अंसराज सोनी, चीफ फार्मासिस्ट धनन्जय तिवारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश प्रमुख सचिव (चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) को निर्देशित किया गया है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026