Agra, Uttar Pradesh, India. नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स आगरा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसेज के कारण रोगी ऑक्सीजन तथा अस्पतालों में बेड एवं वेंटीलेटर की समस्या से बुरी तरह जूझ रहे है। इस संबंध में कई सदस्यों के फोन प्राप्त हुए हैं। आगरा में अभी भी ऑक्सीजन की समस्या है। अभी तक मरीजों को समुचित रूप से ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
श्री अग्रवाल ने मांग की है कि प्रशासन ऐसी व्यवस्था करे कि ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में प्रतिदिन समाचार पत्रों में पूर्ण विवरण प्रकाशित हो। यह स्पष्ट रूप से लिखा जाए कि आगरा का कुल कोटा कितना है? कहां-कहां से ऑक्सीजन प्राप्त प्राप्त हुई? स्थानीय उत्पादकों से कितनी प्राप्त हुई? कितना स्टॉक बचा है तथा कहां-कहां कितनी वितरित हुई। जो लोग घरों में ही क्वारंटाइन होकर उपचार करा रहे हैं, वे ऑक्सीजन के लिए कहां संपर्क करें? संपर्क नम्बरों के साथ समाचार-पत्रों में जानकारी प्रकाशित हो। यह भी बताया जाए कि क्या ऐसे मरीजों को खाली सिलेंडर ले जाना होगा? जिनके पास खाली सिलेंडर नहीं है, उनके लिए प्रशासन ने क्या व्यवस्था की है और वह खाली सिलेंडर कहां से लें? अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर और वेंटीलेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी भी सार्वजनिक की जाए।
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026