अमेरिका और चीन के बीच विवाद तथा तनाव के चलते अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन के दौरे पर हैं। ब्लिंकन का यह दौरा 3 दिवसीय है और 24- 26 अप्रैल के बीच रहेगा। इस दौरान ब्लिंकन बीजिंग और शंघाई में चीन के कई मंत्रियों और अधिकारियों से मिल चुके हैं। आज ब्लिंकन की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात हुई।
द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
जिनपिंग और ब्लिंकन ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही दूसरे ग्लोबल मुद्दों पर भी चर्चा की। साथ ही अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव पर भी दोनों ने बातचीत की। जिनपिंग और ब्लिंकन दोनों ने ही आपसी समझ से संबंधों में सुधार की ज़रूरत बताई। इसके अलावा अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर भी दोनों ने बातचीत की।
ब्लिंकन के दौरे का कितना होगा फायदा?
ब्लिंकन के चीन दौरे का कितना फायदा होगा और इससे अमेरिका और चीन के संबंधों में कितना सुधार होगा, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
-एजेंसी
- गाजीपुर में सड़क हादसा: दादा के अंतिम संस्कार में जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - June 20, 2026
- यूपी को तपती धूप और लू से जल्द मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने 24 जून से भारी बारिश की जताई संभावना - June 20, 2026
- आगरा में ड्रग्स माफियाओं पर पुलिस का प्रहार: 3 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार - June 19, 2026