प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और लेफ्ट पर प्रहार करते हुए कहा कि इन सरकारों ने महिलाओं को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने केरल के त्रिशूर में एक महिला सम्मेलन की विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं स्त्री शक्ति का आभारी हूं, जो इतनी बड़ी संख्या में मुझे अपना आशीर्वाद देने यहां पहुंची हैं।
कांग्रेस और लेफ्ट पर पीएम का निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है, लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा।
त्रिशूर में पीएम मोदी ने महिलाओं को किया संबोधित
महिलाओं की सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सौभाग्य से मैं शिव की नगरी काशी संसदीय क्षेत्र से सांसद हूं और यहां वडक्कुनाथन मंदिर में भी भगवान शिव विराजमान हैं। आज केरल की सांस्कृतिक राजधानी त्रिशूर से निकलने वाली ऊर्जा पूरे केरल में नई आशा का संचार करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
-एजेंसी
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026