छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह निधन हो गया. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक ट्वीट कर भूपेश बघेल ने यह जानकारी दी है.
भूपेश बघेल ने लिखा, “दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है. अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है. मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा.”
नंद कुमार बघेल 89 साल के थे. वे पिछले तीन महीनों से राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे.
भूपेश बघेल पार्टी की एक बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को नई दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन पिता की निधन के बाद रायपुर वापस लौट गए.
नंद कुमार बघेल के निधन के बाद सोशल मीडिया पर नेता और अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि और भूपेश बघेल को सांत्वना दे रहे हैं.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने लिखा, ”पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी क़े पिता जी श्री नंदकुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे. शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे.”
-एजेंसी
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसे: सिकंदरा में रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 7 यात्री घायल, पिनाहट में दंपति और दो बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी लोहिया वाहिनी का अनोखा विरोध प्रदर्शन: निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया अंतिम संस्कार - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ शुरू: 8 अक्टूबर को निकाला जाएगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च - October 2, 2026