मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेता हितेन तेजवानी, राजीव ठाकुर और शिखा मल्होत्रा अभिनीत फ़िल्म ‘मानो या ना मानो – एनीथिंग इज़ पॉसिबल’ का रहस्यमयी ट्रेलर जारी हो गया है। यह फ़िल्म हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक ‘द मैन फ्रॉम अर्थ’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दावा करता है कि वह पिछले 14,000 सालों से जीवित है।
फ़िल्म की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह एक ही लोकेशन पर शूट किया गया है, जो रहस्य और संवादों के ज़रिए दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का वादा करती है।
निर्देशक योगेश पगारे ने कहा कि यह कहानी “रहस्य, भावनाओं और विचारों को नए नज़रिए से पेश करती है।” वहीं अभिनेता हितेन तेजवानी ने इसे “जीवन और अमरता पर सोचने को मजबूर करने वाली फ़िल्म” बताया।
विजय एम. जैन के निर्माण में बनी और रिचर्ड शेंकमन तथा एरिक डी. विल्किंसन के सह-निर्माण में तैयार यह फ़िल्म साय फ़ाय इंडियन फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 7 नवंबर 2025 को केवल मेंबर्स के लिए प्रीमियर होगी।
‘मानो या ना मानो – एनीथिंग इज़ पॉसिबल’ न केवल विज्ञान और दर्शन का संगम है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है—क्या अमरता सच में संभव है?
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026