म्यांमार सेना का एक विमान मंगलवार सुबह मिजोरम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना आइजोल के बाहरी इलाके में लेंगपुई हवाई अड्डे के पास हुई। इस घटना में 8 लोग घायल हो गए। यह विमान मिजोरम से म्यांमार के सैनिकों को वापस ले जाने आया था। उससे पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 14 लोग सवार थे। बयान में बताया गया कि विमान छोटे आकार का है, पायलट के साथ 14 लोग सवार थे, आठ घायल हो गए और छह सुरक्षित हैं।
अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल
मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी कि घटना कैसे हुई।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी में बन सकता है 76वां जिला, ‘कल्याण सिंह नगर’ के रूप में होगी पहचान, CM योगी ने की घोषणा - October 28, 2025
- फिर रंगों की दुनिया में लौटेगी “रंगीला”, 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर दिखेगा 4K का जादू - October 28, 2025
- स्टड्स एक्सेसरीज़ का आईपीओ 30 अक्टूबर से खुलेगा, दोपहिया बाजार में निवेश का सुनहरा मौका - October 28, 2025