सर्दियों के मौसम में संतरा खाने से इम्यूनिटी को फौलादी बनाया जा सकता है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार संतरा में विटामिन C, पोटेशियम, कोलाइन, विटामिन A, फाइबर, फोलिक एसिड, विटामिन B समेत तमाम पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है. इससे सर्दी-खांसी और बुखार का खतरा कम हो सकता है. संतरा में एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं.
संतरा को दिमाग के लिए वरदान माना जा सकता है. डच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा की गई एक रिसर्च में पता चला था कि जो लोग एक सप्ताह में चार से आठ गिलास संतरे का जूस पीते हैं, उनमें स्ट्रोक का खतरा 24% कम हो सकता है. यहां तक कि सप्ताह में तीन बार एक गिलास संतरे का रस पीने से स्ट्रोक होने के जोखिम में 20% की कमी आ सकती है. इसके अलावा संतरे में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड मेमोरी तेज करते हैं और अल्जाइमर का खतरा कम कर सकते हैं.
संतरा खाने से आपकी आंखें लंबी उम्र तक हेल्दी रह सकती हैं. आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कम होने लगती है, लेकिन अच्छे खान-पान से इस कंडीशन को रोका जा सकता है. संतरा खाने से आंखों की हेल्थ को बेहतर रखा जा सकता है. संतरा को डाइट में शामिल किया जाए, तो मैक्यूलर डिजनरेशन नामक कंडीशन से बचा जा सकता है. मैक्यूलर डिजनरेशन की वजह से आंखी की रोशनी कम होने लगती है और अंधेपन की समस्या हो सकती है.
विटामिन सी की भरपूर मात्रा होने के कारण संतरा को स्किन के लिए भी रामबाण माना जा सकता है. यह हमारी त्वचा को जवां रखने में मददगार हो सकता है. दरअसल कोलेजन के उत्पादन में विटामिन C अहम भूमिका निभाता है, जो घावों को ठीक करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आवश्यक है. साल 2007 में सामने आई एक स्टडी में पता चला था कि विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने लोगों की त्वचा पर झुर्रियां कम होती हैं. स्किन को यंग और चमकदार बनाए रखने के लिए संतरा लाभकारी है.
दिल की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में संतरा चमत्कारी साबित हो सकता है. कई अध्ययनों से पता चलता है कि संतरे का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है और दिल की सेहत को मजबूती मिलती है. एक अध्ययन में पाया गया कि लंबे समय तक संतरे के जूस के सेवन से शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आसानी होती है, जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है.
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026
- ताजमहल में एक अनचाहा मेहमान; सीआईएसएफ के शौचालय से निकाला गया 5 फीट लंबा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - November 12, 2026
- दयालबाग में गुरु महाराज साहब और रानी साहिबा की 68वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर उमड़ी श्रद्धा; भाई दूज का पर्व भी धूमधाम से संपन्न - November 12, 2026