गैस और एसिडिटी से निजात पाने के लिए ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट गैस और एसिडिटी की दवाएं ले रहे हैं. कुछ लोग तो रेगुलर इसे उपयोग कर रहे हैं, जिसके बिना उनका पूरा दिन पार करना मुश्किल हो जाता है. तो अगर आप भी उनमें से है जो दिन की शुरुआत Pan-40 और Razo-D जैसी दवाओं से करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, क्योंकि हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी है कि जो लोग पेट से संबंधी परेशानियों के लिए रोजाना दवा का सेवन करते हैं उनके पेट में बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन की संभावना कई गुना तक बढ़ जाती है.
क्या कहती है रिपोर्ट
बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन की वजह से लगातर दस्त की परेशानी और बड़ी आंत में संक्रमण की समस्या होने लगती है. इसकी वजह से बड़ी आंत में क्लोस्ट्रीडियम डिफिसाइल कोलाइटिस का संक्रमण बढ़ जाता है, जिसे सी-डिफ के नाम से जाना जाता है. हालांकि कुछ मामलों में ये परेशानी अधिक एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल की वजह से भी होती है.
इस रिसर्च में लगभग 7,703 मरीजों के सी-डिफ के 16 शोधों का अध्ययन किया गया था. शोधकर्ताओं ने पेट में गैस बनने से रोकने वाली दवाओं का विश्लेषण भी किया, इसमें ओपेराजोल, हिस्टामाइटन 2 रानिटिडाइन जैसी दवाएं आम तौर पर ली जा रही थी.
इस दवाई के अन्य साइड इफेक्ट्स की बात की जाए तो उनमें डायरिया, मुंह में सूखापन, पेट फूलना और गैस बनना, फ्लू, पीठ दर्द, कमजोरी जैसे लक्षण नजर आते हैं.
गैस के राहत पाने के घरेलू उपाय
आपको गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए दवाइयों पर निर्भर रहने से ज्यादा घरेलू उपायों की मदद लेनी चाहिए. गैस के लिए सबसे असरकारक चीज है आजवाइन. इसका सेवन आप खाली पेट रोजाना कर सकते है, इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं.
आप खाने में भी आजवाइन का सेवन बढ़ा सकते हैं. इसको आप सब्जी, रोटी में मिलाकर खा सकते हैं.
अगर आपको गैस और एसिडिटी की परेशानी लगातार रहती है तो कोशिश करें कि आप बाहर का खाना कम खाएं.
नारियल पानी, छाछ, लस्सी, दही का सेवन करें.
हरी सब्जियां और फलों का सेवन ज्यादा करें.
खाना खाने के बाद टहलें.
खाना खाने के तुरंत बाद न लेटें.
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं.
स्ट्रेस न लें
रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें.
– एजेंसी
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026