लिवर शरीर का बड़ा अंग है, जिसका आकार किसी फुटबॉल के बराबर होता है। यह खाना पचाने और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन गंदी आदतों या आनुवांशिक कारणों से लिवर खराब होने लगता है और कई खतरनाक बीमारी घेर लेती हैं।
लिवर खराब होने पर कमजोर होने लगता है और इसका कैंसर, सिरोसिस, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस ए, बी और सी जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती हैं। लेकिन, 5 आसान योगासनों को करने से इन बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है।
धनुरासन
धनुरासन करने से लिवर में खिंचाव पैदा होता है और यह सक्रिय बनता है। इस योगासन का नियमित अभ्यास धीरे-धीरे यकृत को मजबूत बना देता है और फैटी लिवर की बीमारी से बचाव होता है।
भुजंगासन
भुजंगासन भी लिवर को एक्टिव और स्ट्रेच करने में मदद करता है। यह काफी आसान योगा पोज है, जिसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। रोजाना 5 मिनट इसे करने से सिरोसिस और फैटी लिवर का खतरा कम किया जा सकता है।
अधोमुख श्वानासन
कई शानदार फायदे देने वाला अधोमुख श्वानासन करने से हेपेटाइटिस से बचाव किया जा सकता है। क्योंकि, यह लिवर में इंफ्लामेशन होने से रोकता है, साथ ही बाइल का उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
अनुलोम-विलोम एक प्राणायाम है, जो शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। इसकी वजह से लिवर को पर्याप्त पोषण व ऑक्सीजन मिलती है और वह अपने फंक्शन को बेहतर रख पाता है।
कपालभाति प्राणायाम
रोजाना कपालभाति करने से लिवर को हेल्दी बनाया जा सकता है। दूसरे प्राणायाम की तरह यह भी शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और लिवर की बीमारी से दूर रखता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026