Hathras (Uttar Pradesh, India)। कोरोना के संक्रमण से लोगों बचाने के लिए गांवों में निगरानी के लिए समिति का गठन किया गया है। इसे लेकर अधिकारियों ने अपने इलाकों की ग्राम पंचायतों में जाकर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक कर उनके कर्तव्यों की जानकारी दी।
दूसरे जिलों और राज्यों से आने वालों पर नजर
कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन लागू है लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह लगातार दी जा रही है। वहीं, दूसरे जिलों तथा राज्यों से आने वाले लोगों, प्रवासी मजदूरों का गांवों में पहुंचना जारी है। दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले लोगों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है। जिसके चलते इन लोगों की निगरानी के लिए प्रत्येक गांव में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। इस समिति को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित किया गया है। समिति के सदस्य राशन डीलर, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षक, लेखपाल, चौकीदार, ग्राम वार्ड सदस्य आशा और आंगनबाड़ी हैं।
ये थे मौजूद
इन सभी को बैठक में बताया गया है कि इनके गांव में जो भी व्यक्ति दूसरे राज्य व शहर से आए तो उसे घर में ही क्वॉरेंतीन किया जाए। होम क्वारन्टीन किए जाने से पहले उसकी जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पर कराई जाए। वही कोविड-19 संबंधित अन्य बातों पर भी निगरानी समिति की बैठक में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत मनीपुर में ग्राम प्रधान द्रोपदी देवी की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। जिसमें सीडीपीओ मीना शर्मा ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान तोफन सिंह, राशन डीलर नागेंद्र सिंह, आंगनवाड़ी सुनीता देवी, राम किशोरी, रिबन देवी, सहायिका ओमवती देवी, आशा ओमवती देवी आदि मौजूद थे।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026