Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. नगर निगम ने पालीवाल पार्क और संजय पार्क को बचाने के लिए जोखिमपूर्ण काम करने वाले प्रदीप खंडेलवाल समेत 35 ब्रांड एंबेसडर बनाए हैं। नगर निगम ने शहर में 1.84 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। नगर निगम सभागार में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए चुने गये ब्रांड एम्बेसडरों के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि आगरा शहर को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए जनसहयोग जरूरी है। बिना जनसहयोग के कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता है।
महापौर ने कहा कि कोई भी अच्छा कार्य करते समय मुश्किलें तो आती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हम काम करना ही बंद कर दें। हमें मुश्किलों के साथ ही लक्ष्य की ओर बढ़ना है। उन्होंने कहा कि हम अपने ब्रांड एम्बेसडर के सहयोग से आगरा को और भी आगे ले जाएंगे। अपने अपने क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले ब्रांड एम्बेसडरों का सहयोग हमारे लिए अमूल्य है। उन्होंने इस दौरान नगर निगम की ओर से चुने गये 35 ब्रांड एम्बेसडरों को पटुका पहनाकर प्रशस्तिपत्र, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नगर निगम को इस बार 1.84 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। सभी ब्रांड एम्बेसडर के सहयोग से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। शहर को हरा भरा करने के उद्देष्य से इस बार नगर निगम रोड पर बने डिवायडरों के बीच में पौधे लगाने पर अधिक जोर दे रहा है। पौधे पुष्पित और पल्लवित भी हों इसके लिए उनका संरक्षण भी जरुरी है।

उन्होंने कहा कि पौधों की रक्षा के लिए इस बार नगर निगम तीस हजार ट्री गार्ड भी नगर निगम की ओर से लगाये जाएंगे। कुबेरपुर और नरायच लैंड फील्ड पर नगर निगम मियावाकी पद्वति पर पौध रोपण भी कराएगा। सभी ब्रांड एंबेसडरों से अपील की कि वे रोपित पौधों के बारे में फीड बैक हमें उपलब्ध कराते रहें। पौधे लगाने के उपरांत संरक्षण के अभाव में अधिकांश पौधे नष्ट हो जाते हैं।
इस अवसर पर विभिन्न ब्रांड एम्बेसडरों ने भी अपने विचार व्यक्त कर अपने सुझाव रखते हुए कहा कि शहर में सिंगिल प्लास्टिक और पालीथिन पर रोक लगाने के लिए जोर शोर से अभियान चलाकर चालान काटे जाएं। शहर की स्वच्छता के लिए लोगों सूखे व गीले कूड़े को अलग अलग डिब्बों में एकत्रित करने के प्रति जागरूक किया जाए। नगर निगम रिहायशी इलाकों में सूखे व गीले कूड़े के लिए अलग अलग डस्टबिन रखे।
कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त नगर आयुक्त विकास सेन,उपनगर अधिकारी सरिता सिंह के अलावा जेडएसओ राजीव बालियान भी उपस्थित थे।
आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से क्या सीख सकते हैं अन्य सांसद
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025
- Agra News: अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार - April 18, 2025