लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत जेल प्रशासन द्वारा धीमा जहर देने की वजह से हुई, इस सवाल से पर्दा हट गया है. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रशासन ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.
मुख्तार अंसारी की मौत में विसरा रिपोर्ट में जहर से मरने की पुष्टि नही हुई है. पुलिस ने मुख़्तार अंसारी की विसरा जांच रिपोर्ट को न्यायिक टीम के पास भेज दिया है. अब जांच टीम पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्च अफसरों को सौंपेगी. खबरों के मुताबिक इस रिपोर्ट में मुख्तार को मौत से पहले जहर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है.
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई थी मौत
मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद था, जहां 28 मार्च को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी. मुख्तार को बेहोशी की हालत में जेल से बांदा मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मुख्तार की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर उसे धीमा जहर देने का आरोप लगाया था.
– एजेंसी
- सावन के दूसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, चारों ऐतिहासिक शिवालयों में विशेष सजावट, जगह-जगह सजे सेवा शिविर और भंडारे - August 10, 2026
- आगरा के एत्मादपुर में भीषण सड़क हादसा: खंदौली रोड पर आलू लदे अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, बेटा और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल - August 9, 2026
- आगरा में चारों महादेव की परिक्रमा कर रहे भक्तों की सेवा में जुटा भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’, पुलिस लाइन रोड पर हुआ प्रसाद वितरण - August 9, 2026