Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. लोकसभा चुनाव में नवीन जैन सांसद राज्य सभा ने भारतीय जनता पार्टी के समान्य कार्यकर्ता की भूमिका निभाई। वे कमला नगर में एमएम शैरी स्कूल और सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल में भाजपा के बस्ते पर बैठे। मतदाताओं की वोटर पर्ची बनाई। इससे पहले उन्होंने सपरिवार लाइन में लगकर मतदान किया। मतदान का वीडियो और वोटर पर्ची बनाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
सांसद नवीन जैन ने बताया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया। सबसे पहला पद बूथ अध्यक्ष का मिला। अपनी टीम के साथ चुनाव में काम करते थे। हाथ से वोटर पर्ची लिखना और घर-घर पहुंचाने का काम किया करते थे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वोटर पर्ची बनाकर कोई नया काम नहीं किया है। पार्टी ने मुझे सांसद बनाया है तो इस कारण कुछ लोगों को अजीब बात लगी होगी।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में आगरा सीट पर कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल स्पष्ट रूप से चुनाव जीत रहे हैं। साथ ही फतेहपुर सीकरी से सांसद, भाजपा प्रत्याशी और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की जीत सुनिश्चित है। हमारे दोनों सांसदों की जीत निश्चित है। वे यह बात कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने क बाद कह रहे हैं। तीसरे चरण के मतदान के बाद साफ हो गया है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटें जीतेगी।
- लखनऊ से लेकर नोएडा तक बदल सकता है मौसम; पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत की बौछारें, गिरेगा तापमान - March 26, 2026
- आगरा में दरिंदगी की हदें पार: 8 साल की मासूम की गला रेतकर हत्या, किराएदार के कमरे में कनस्तर से मिला शव - March 26, 2026
- वृंदावन में आश्रम उद्घाटन, मोहन भागवत ने जनसंख्या नीति पर विचार साझा किए - March 26, 2026