Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को स्ट्रांग रूम में रखवाकर सील करवा दिया है। वोटिंग मशीन की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों, पुलिस, प्रशासन और निर्वाचन कार्यों में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक लोकसभा क्षेत्र-19 फतेहपुर सीकरी श्रीमती प्रेरणा हिम्मतराव भ्रतार की उपस्थिति में लोकसभा क्षेत्र -19 फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत आने वाली विधानसभा 90- आगरा ग्रामीण, 91- फतेहपुर सीकरी, 92 – खेरागढ़, 93- फतेहाबाद, 94-बाह की मतदान के उपरांत प्राप्त शील्ड इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को सभी दलों के प्रत्याशियों एवं प्रत्याशी प्रतिनिधियों के सामने विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुव्यवस्थित ढंग से रखवायाय़ ताला लगवा कर सील बंद किया। सभी विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम को सील कर दिया गया है। सभी स्ट्रॉन्ग रूम को सील करवाने के बाद टाइप डी -कैटेगरी की रिजर्व ई.वी.एम. एवं टाईप सी – केटेगरी की मतदान के समय खराब ई.वी.एम. को भी खेरागढ़ स्थिति अग्निशमन कार्यालय के भवन में रखवा कर सील किया गया।
उक्त दोनों जगह सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त त्रिचक्रीय सुरक्षाबल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा सामन्य निर्वाचन- 2024 में जनपद के सभी मतदाताओं द्वारा शांतिपूर्ण व बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं।
उन्होंने रिटर्निग अधिकारी व समस्त सहायक रिटर्निग अधिकारी, सेक्टर/जोनल/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, समस्त नोडल अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी व निर्वाचन में एनसीसी, युवा केन्द्र, स्काउट, एनआईसी व सभी विभागों के कार्मिकों, स्वीप टीम, तथा अधिकारियों. पुलिस प्रशासन, प्रेक्षक व सभी राजनैतिक पार्टियों को भी जनपद में सकुशल मतदान में सहयोग करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने की डिजिटल तकनीक और एआई के भविष्य पर अहम चर्चा - October 25, 2026
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026