लखनऊ। दीपावली त्यौहार के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने इमरजेंसी सेवा यूपी-112 पर आपदा की सूचना मिलने पर 51 हजार से अधिक मामलों में मौके पर पहुंचकर मदद की।पुलिस की इमरजेंसी यूपी-112 सेवा ने दीपावली पर संकट की 51,000 से ज्यादा घटनाओं में मौके पर पहुंचकर सहायता की। आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि ज्यादातर 41,066 कॉल करने वालों ने पुलिस से सहायता मांगी जबकि 1,974 ने आग की सूचना दी और 7,147 ने चिकित्सा सहायता मांगी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यूपी-112 पर गुरुवार को दीपोत्सव के दौरान कुल 1,01,805 आपातकालीन फोन कॉल आईं। इनमें से 51,796 घटनाएं ऐसी थीं जहां पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (PRV) सहायता के लिए मौके पर गए थे।41,066 घटनाओं में पुलिस सहायता मांगी गई थी, जबकि 1,974 आग से संबंधित और 7,147 चिकित्सा आपात स्थितियों के लिए थीं।
अपर पुलिस अधीक्षक (यूपी 112) मोहिनी पाठक ने बताया कि यूपी-112 आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 30,500 घटनाओं को रिकॉर्ड करता है, जिसके लिए पीआरवी भेजी जाती हैं,लेकिन दिवाली पर घटनाओं की कुल संख्या बढ़कर 51,796 हो गई। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के मद्देनजर यूपी-112 ने 825 संचार अधिकारियों, 6,200 से अधिक पीआरवी और 34,000 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया था।
मोहनी पाठक ने कहा कि नागरिकों के बीच यूपी-112 सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले छोटी दिवाली पर यूपी-112 ने 89,297 लोगों की कॉल उठायी और 37,932 घटनाओं के सिलसिले में पीआरवी भेजी गई।
साभार सहित
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026