Agra, Uttar Pradesh, India. इंडियन मीनोपॉज सोसायटी और वाराणसी मीनोपॉज सोसायटी की ओर से वाराणसी के होटल ताज गंगे में एक से तीन अक्टूबर 2021 तक आईएमएसकॉन-2021 आयोजित की गई। इसमें देश भर से स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। आगरा के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और फोग्सी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. रत्ना शर्मा, डॉ. आरती मनोज, डॉ. कहकशा खान, डॉ. सविता त्यागी, डॉ. अलका सेन आदि ने तकनीकी सत्रों में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
डॉ. आरती गुप्ता को क्लब 35 में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए बेस्ट कमिटी चेयर पर्सन का अवॉर्ड, डा. जिग्नेश शाह, नेशनल प्रेजिडेंट मीनोपॉज सोसाइटी द्वारा प्रदान गया। डॉ. आरती गुप्ता ए ओ जी एस की वर्तमान में प्रेजिडेंट है और क्लब 35 की नेशनल चेयरपर्सन हैं।

एक तकनीकी सत्र में डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने महिलाओं की ऐसी बीमारियों या समस्याओं के बारे में बताया जिनका जिक्र वह शर्म और झिझक के कारण परिवार में किसी से नहीं करतीं और लंबे समय तक इन बीमारियों के साथ जीवन जीती रहती हैं। ये बीमारियां हैं- मूत्र का बार बार रिसना, गर्भाशय का बाहर निकलना, संभोग में दर्द आदि। ऐसे में होता यह है कि कई बार बीमारी नियंत्रण से बाहर चली जाती है और बात जीवन-मरण तक पहुंच जाती है।
डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि तकनीक काफी आगे बढ चुकी है। फैमिलिफट लेजर सिस्टम एक ऐसी तकनीक है, जिससे तीन या चार सिटिंग में इनमें से कई रोगों को खत्म किया जा सकता है। कोई सर्जरी नहीं, कोई डाउनटाइम नहीं, कोई दवा नहीं, कोई दर्द नहीं। यह कोई सर्जिकल प्रोसेज नहीं है और कई मामलों में 95 प्रतिशत तक सफलता दर दर्ज की गई है।

डॉ. आरती मनोज ने महिलाओं की बोन हैल्थ और डॉ. सविता त्यागी ने मीनोपॉज की जटिलताओं पर व्याख्यान दिए। आगरा के अन्य सभी चिकित्सकों ने महिलाओं की विभिन्न समस्याओं पर महत्वपूर्ण व्यख्यान दिए।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026