आगरा। छेड़खानी के मामले में शिकायत करने गए एक भाजपा पार्षद के साथ एक परिवार द्वारा की गई मारपीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत कर दिया है। मामले को लेकर कमला नगर थाने के सामने बहुत देर तक हंगामा चला।
जानकारी के अनुसार, भाजपा पार्षद हरिओम बाबा के एक परिचित कारोबारी अपनी बेटी और दामाद के साथ खरीदारी के लिए कमला नगर मेन मार्केट जा बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कारोबारी टक्कर मारने पर आपत्ति जताई, लेकिन युवक इतने दुस्साहसी थे कि क्षमा मांगने के बजाय कारोबारी की बेटी से ही छेड़खानी करने लगे।
युवकों के इस दुस्साहस के बाद कारोबारी ने भाजपा पार्षद हरिओम बाबा को सूचित कर मदद मांगी। पार्षद हरिओम बाबा ने हरकतें करने वाले युवकों के बारे में पता किया और उनके परिवार वालों से शिकायत करने उनके घर कमला नगर पहुंचे। यहां समझौते की बातें होने लगीं। वार्ता के दौरान ही युवकों के पिता प्रवीण अग्रवाल से पार्षद हरिओम बाबा की कहासुनी हो गई। इस पर प्रवीण अग्रवाल के बेटे आयुष ने भाजपा पार्षद के साथ मारपीट कर दी।
पार्षद हरिओम बाबा के अनुसार, मारपीट में प्रवीण, आयुष और उनके कुछ साथी भी शामिल थे। घटना के बाद, भाजपा पार्षद के समर्थकों ने कमलानगर थाने को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत कराया और भरोसा दिया कि जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पार्षद बाबा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026