-अपने खर्चे पर पाइप लाइन बिछाकर ग्रामीणों को मीठा पानी उपलब्ध कराया
-फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के साथ आगरा गौरवान्वितः राजकुमार चाहर
Agra, Uttar Pradesh, India. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के ब्लॉक अछनेरा के कचौरा गाँव के रहने वाले किसान कुंवर सिंह एवं भारतीय सेना से रिटायर हुए उनके छोटे भाई श्याम सिंह के नाम का जिक्र किया है। दोनों भाइयों ने अपने खेत से 6 -7 किलोमीटर दूर अपने गाँव तक खुद अपने खर्च पर पाइपलाइन बिछाकर गाँव वालों के लिए मीठा पानी पहुंचाया। सांसद राजकुमार चाहर 31 मई को कचौरा पहुंचकर दोनों किसान भाइयों का सम्मान करेंगे।
सांसद चाहर ने बताया कि किसान भाइयों द्वारा अपने खर्चे पर पाइप लाइन बिछाकर ग्रामीणों को मीठा जल उपलब्ध कराना वाकई अनुकरणीय कार्य है। आशा है कि अन्य लोग भी इनसे प्रेरणा लेकर कार्य करेंगे। फिर उनका नाम भी प्रधानमंत्री मन की बात में ले सकते हैं। मन की बात में किसी घटना या व्यक्ति का नामोल्लेख होना गर्व की बात है। कुंवर सिंह एवं पूर्व सैनिक श्याम सिंह ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र ही नहीं, पूरे आगरा को गौरवान्वनित किया है।
सांसद चाहर ने कहा- ‘मैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार इसलिए प्रकट करता हूँ कि उन्होंने किसान भाइयों के नवोन्मेषी कार्य को पूरे देश के समक्ष रखा। किसान भाइयों को अपने खर्चे पर मीठा जल घरों में पहुंचाने का भगीरथी प्रयत्न अद्भुत है। मैं किसान भाइयों को बधाई देता हूँ। 31 मई को दोनों किसानों के घर जाकर जनता की ओर से सम्मानित करूंगा।’
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026