प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हो रहे हमलों का मामला वहां के पीएम एंथनी अल्बनीज़ के सामने उठाया है.पीएम मोदी ने कहा कि उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने इन मामलों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने बुधवार को मुलाक़ात की, जिसके बाद उन्होंने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ और मैंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हो रहे हमलों और अलगाववादी तत्वों पर बात की थी. हमने आज भी इस मुद्दे पर चर्चा की है. हम ऐसे किसी भी तत्व को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो अपने विचारों या कृत्यों से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच की दोस्ती को नुक़सान पहुंचाए. पीएम अल्बनीज़ ने मुझे एक बार फिर से आश्वासन दिया है कि वो भविष्य में भी इस तरह के तत्वों पर सख्त कार्रवाई करेंगे.”
पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया में कई मंदिरों में तोड़फोड़ के मामले सामने आए हैं. साथ ही ख़ालिस्तान समर्थकों और भारतीयों के बीच झड़पें भी हुई है.
इससे पहले मार्च महीने में जब अल्बनीज़ भारत आए थे तब उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया कोई भी अतिवाद या धार्मिक इमारतों पर हो रहे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा.
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026