Agra, Uttar Pradesh, India. भाजपा विधानमण्डल दल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचेतक व आगरा दक्षिण से विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने आगरा में चिकित्सीय व्यवस्थाओं को अपग्रेड करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। उन्होने आगरा के मानसिक चिकित्सालय में रोगियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अपनी विधायक निधि के लगभग 29 लाख रुपयों से निर्मित किया गया ऑक्सीजन प्लान्ट का लोकार्पण किया। ज्ञातव्य हो कि कॉरोना महामारी के दूसरे दौर में जब आगरा शहर में कॉरोना मरीजों के लिये ऑक्सीजन आपूर्ति का संकट खडा हुआ था तभी वह पहले ऐसे जनप्रतिनिधि थे जिन्होंने अपनी विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लान्ट अधिष्ठापन का प्रस्ताव प्रेषित किया था।
ऑक्सीजन प्लान्ट का लोकार्पण करते हुए विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया जहाँ एक ओर यह प्लान्ट मानसिक चिकित्सालय के रोगियों को आवश्यकता पडने पर ऑक्सीजन सप्लाई करेगा वही दूसरी ओर कॉरोना की सम्भावित तीसरी लहर की चुनौती को भी इलाज की दृष्टि से कम करेगा। इस ऑक्सीजन प्लान्ट से 20 शैया पर निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है। इससे 95 लीटर प्रतिमिनट ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा आगरा में चिकित्सीय सुविधाओं को अपग्रेड कराने के लिए एस.एन. मेडिकल कॉलेज और लेडीलॉयल में 2017 से निरन्तर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। अब मानसिक चिकित्सालय में आधुनिक ऑक्सीजन प्लान्ट लगवाकर उन्होंने इलाज की दृष्टि से मानसिक चिकित्सालय को सशक्त किया ही है साथ ही सम्भावित कॉरोना संकटकाल में अन्य अस्पतालों के मरीजों से फुल हो जाने पर, उनको यहाँ भर्ती किया जा सकेगा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. ए.के. सिंह, प्रमुखअधीक्षक चिकित्सा डॉ. दिनेश राठौर, परियोजना मैनेजर बी.बी. शर्मा, नोडल चिकित्सक डॉ0 मनीष जैन और डॉ0 बृजेश अग्रवाल साथ में थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंचल चन्द्रा ने किया।
लोकार्पण के कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व पार्षद दीपक खरे, महामंत्री राजीव लवानियां, मण्डल अध्यक्ष राजवीर धाकड, ज्ञानेन्द्र कुलश्रेष्ठ, डॉ0 प्रदीप उप्रैती, पार्षण गण हेमन्त प्रजापति, अनुराग चतुर्वेदी, बच्चू सिंह, अनीता खरे, कन्हैयालाल कुशवाह, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, देवेश पचौरी, सुनील कर्मचन्दानी, सियाराम प्रजापति, सुनील उपाध्याय, योगेन्द्र कश्यप, सुशील भदौरिया, राजू कुशवाह, मुकुल जोशी, बद्री प्रसाद माहौर आदि उपस्थित रहे।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026