Agra, Uttar Pradesh, India. खनन माफियाओं (Mining mafia) के हौसल बुलंद हैं। उनके दुस्साहस का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि यूपी पुलिस के सिपाही पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाकर मार डाला (Mining mafia kills UP police constable with tractor trolley )। फिर वे फायरिंग (Firing) करते हुए भाग गए। पुलिस अब खनन माफियाओं के पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। पहले भी खनन माफिया इसी तरह से हत्या (Murder) कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक नगर बोत्रे रोहन प्रमोद (Superintendent of Police city Botre Rohan Pramod) के साथ पूरा पुलिस बल पहुंच गया है।
खेरागढ़- सैंया मार्ग की घटना
यह घटना थाना सैंया क्षेत्र में आज सुबह पांच बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली कि अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली राजस्थान से आगरा की ओर आ रहे हैं। इस पर सैंया थाने में तैनात पुलिस उप निरीक्षक अमित कुमार, सिपाही सोनू कुमार चौधरी, सुधीर, सूरज, सुनील और शिशुपाल ट्रैक्टर पकड़ने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने खेरागढ़- सैंया मार्ग पर इंतजार किया, लेकिन बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं आए। इसके बाद पुलिस वाले वापस लौटने लगे। इसी दौरान खेरागढ़ क्षेत्र के गांव सोन का बड़ा नगला के पास पांच- छह ट्रैक्टर-ट्रॉली आते दिखे। पुलिस की गाड़ी से उतरकर सिपाही सोनू ने ट्रैक्टर के आगे डंडा दिखाकर रोकने का प्रयास किया।
सिपाही की मौके पर ही मौत
चालक ने ट्रैक्टर रोकने के स्थान पर सिपाही सोनू कुनार चौधरी के ऊपर चढ़ा दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए चालक साथ में चल रहे अन्य ट्रैक्टरों पर बैठकर भाग गया। सिपाही सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पुलिस वालों में हड़कम्प मच गया। अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक नगर मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर चालकों का कुछ पता नहीं चला है कि वे कहां लोप हो गए।
अलीगढ़ के जट्टारी का है सिपाही
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाकर सिपाही की हत्या की है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सिपाही सोनू कुमार चौधरी अलीगढ़ के जट्टारी के रहने वाले थे। वह वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026