Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वे वाकई कोरोना योद्धा हैं। कोरोना योद्धा के रूप में दूसरों का सम्मान करते रहे हैं, लेकिन स्वयं के सम्मान की चिन्ता नहीं की है।
ट्वीट किया
एसएसपी बबलू कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक है। मैंने खुद को गृह एकांतवास में कर लिया है। जो लोग मेरे संपर्क मं आए हैं, वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
क्या कहते हैं डीएम आगरा
जिले के दूसरे कोरोना योद्धा जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बबलू कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। एक ट्वीट मे उन्होंने कहा है- आप शीघ्र ही एक्शन में होंगे। तब तक मैं आपको मिस करूंगा। अपनी चिन्ता करते रहें।
कोरोना के आक्रमण से अचरज
कोरोनावायरस के इस व्यवहार पर मुझे अचरज है। इसका कारण यह है कि बबलू कुमार कोरोना से बचने के लिए हर संभावित उपाय अपना रहे थे। जब से कोरोना को लेकर लॉकडाउन हुआ है, तब से आज तक किसी ने उनका चेहरा नहीं देखा। हर वक्त चेहरे पर मुखौटा (मास्क) रहता है। सामाजिक दूरी का भी पालन प्रायः करते हैं। इसके बाद भी कोरोना का आक्रमण हुआ है। साफ है कि कोरोना किसी को भी हो सकता है। मास्क लगाने वाला भी कोरोना से पीड़ित हो सकता है। इसलिए तनिक भी असावधानी न बरतें।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026