आगरा। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सोमवार को वार्ड संख्या-99 की पीपल मंडी की भांड गली क्षेत्र में जीर्णोद्धार के पश्चात् पंचायत भवन और गलियों में सीसी कार्य का लोकार्पण किया। पार्षद रवि बिहारी माथुर और क्षेत्रीय जनता ने महापौर का जोरदार स्वागत किया।
महापौर हेमलता ने इस मौके पर कहा कि पंचायत भवन काफी पुराना हो गया था। क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि पंचायत भवन में रेनोवेशन का कार्य कराया जाए। नगर निगम द्वारा क्षेत्रीय जनता की मांग को पूरा किया गया है। अब पंचायत भवन नये रूप में आमजन के लिए उपलब्ध है। महापौर ने कहा कि क्षेत्र में गलियों में सीसी कार्य भी करा दिया गया है। अब पीपल मंडी क्षेत्र भी स्मार्ट बस्तियों की श्रेणी में पहुंच गया है।
पार्षद रवि बिहारी माथुर ने कहा कि पंचायत भवन के जीर्णोद्धार के बाद क्षेत्र के गरीब लोगों की बेटियों की शादी इत्यादि कार्यक्रम यहां हो सकेंगे। इसके लिए महापौर का क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
उन्होंने कहा कि अब पीपल मंडी क्षेत्र में सीवर लाइन, पानी की लाइन, गलियों में सीसी कार्य, सामुदायिक टॉयलेट की व्यवस्था है। भविष्य में भी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026