महालक्ष्मी मंदिर सिकंदरा आगरा के 40वें वार्षिकोत्सव पर मां भगवती का फूल बंगला, भंडारा, कन्या पूजन एवं छप्पन भोग
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. श्री महालक्ष्मी मंदिर कैलाश मंदिर का 40 वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मां भगवती का फूल बंगला, भंडारा, कन्या पूजन एवं छप्पन भोग का भव्य समारोह हुआ। आगरा के पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने 300 कन्याओं को पूजन करते हुए महालक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
आगरा के जिलाधिकारी नवनीत सिहं चहल आईएएस, राधाकृष्ण मिश्रा डी आई जी, डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन ए के सिंह ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कैलाश मंदिर के मठ महंत सुभाष गिरी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति के मध्य आयोजन संयोजक महंत निर्मल गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को चुनरी ओढ़ कर सम्मानित किया।
सामाजिक चिंतक उद्योगति पूरन डावर, समाजसेवी राजेश खुराना, अरविंद महाराज, महंत योगेश पुरी, गोपी गुरु, महंत अजय राजौरिया, आलोक सिंह डिप्टी जेलर, विधायक विजय शिवहरे, अशोक कुलश्रेष्ठ, शांतिदूत बंटी ग्रोवर, आर.एस.एस. के विभाग प्रचारक आनंद, सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार, शिवेंद्र, मास्टर गुरनाम सिंह, मुनेंद्र जादौन, नवीन गौतम, सोनी त्रिपाठी, अभिषेक गिरी, सुभाष ढल, बबलू लोधी, शिवम गोस्वामी, सुनील गिरी आदि मौजूद रहे।
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026