उत्तर प्रदेश के वृंदावन के प्रेमानंद महाराज को शुक्रवार की रात अचानक सीने में तेज दर्द होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को हॉस्पिटल की तरफ से दिए गए अपडेट के अनुसार प्रेमानंद महाराज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार शाम श्रीराधारानी की संध्या आरती में प्रेमानंद जी महाराज शामिल थे। बताया गया कि तभी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद भी वे आरती में लीन रहे।
कुछ ही देर में उनका पूरा शरीर पसीने में भीग गया। दर्द बढ़ता चला गया। शिष्यों ने उनकी हालत देखकर फौरन उन्हें वृंदावन के राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल में भर्ती करवाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेमानंद महाराज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है और सुबह परिक्रमा करते हुए आश्रम आए और लोगो को दर्शन दिए और सत्संग किया। उन्होंने डेली की तरह एकांतिक वार्ता भी की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेमानंद महाराज को शुक्रवार की रात अचानक सीने में दर्द होने लगा। आनन फानन में उन्हें रामकृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप कराया था।
जांच के बाद आठ बजे रात में उन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेमानंद महाराज को किडनी की बीमारी है। उनकी डायलिसिस होती रहती है।
-एजेंसी
- आगरा में आस्था से ‘खिलवाड़’ या सियासत? यमुना आरती के नाम पर नाले की पूजा का आरोप, NGT जाने की तैयारी - February 24, 2026
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026
- लखनऊ में गूंजी ‘हर आखिरी लड़की’ की आवाज: CII में पुस्तक विमोचन के साथ बालिका शिक्षा पर मंथन, रमन मैग्सेसे विजेता सफीना हुसैन ने साझा किया विजन - February 24, 2026