आगरा। कर्नाटक से अपने परिवार के साथ ताजमहल घूमने आए हुए पर्यटक भुवन आर. डी. पुत्र दिलीप कुमार आर. टी. माता का नाम शोभा जैन निवासी शिवकृपा निलय ट्रेचर्स कॉलोनी प्रथम चरण बी.कट्टी हॉल हसन, कर्नाटक का ताजमहल से पूर्वी पार्किंग आते समय गोल्फ कार्ट से उपरोक्त पर्यटक का पर्स गिर गया था जिसमें पर्यटक के 10,000 रुपए व जरूरी कागजात थे।
थाना पर्यटन पुलिस द्वारा पर्यटकों की ‘सेवा सुरक्षा संवेदना’ के तहत थाना पर्यटन प्रभारी नीलम राणा की टीम ने द्वारा 40 मिनट के अंदर पर्यटक के पर्स को गोल्फ कार्ट ड्राइवर की मदद से उपरोक्त पर्यटक के पर्स को खोजकर पर्यटक के सुपुर्द किया गया।
अपना पर्स व रुपए पाकर पर्यटक व उसका परिवार बहुत खुश हुआ। उपरोक्त पर्यटक व उसके समस्त परिवार द्वारा थाना पर्यटन पुलिस व आगरा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा कर धन्यवाद किया गया।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026