Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा जिले में कोरोना वायरस के कहर से जहां आम आदमी भयभीत है और इसकी मार को झेल रहा है जनपद में चारों तरफ तेजी से इसके संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं तेजी से फैलते वायरस के चलते आम आदमी से लेकर आला अधिकारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में एसडीएम सदर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
मथुरा स्थित नयति अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जिलाधिकारी बुखार से पीड़ित हैं, और नयति अस्पताल में भर्ती हैं जल्द ठीक होने की सम्भावना है और उन्हें ठीक होने पर जल्द ही छुट्टी भी मिल जाएगी।गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में एसडीएम सदर सहित 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र भी बीमार हैं, उन्हें भी नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डीएम बुखार से पीड़ित हैं, जल्द ठीक होने का सम्भावना है और ठीक होने पर जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी। इस बीच एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी छुट्टी पर चले गए हैं। हालांकि उनके वारे में बताया जा रहा है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एक दिन की छुट्टी पर हैं। तबियत बिगड़ने के बाद तीन दिन से एसडीएम सदर का उपचार नयति अस्पताल में चल रहा था। यहां इनकी कोरोना जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें केडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। एसडीएम के साथ जिले में तीन और लोग भी संक्रमित मिले हैं।
दूसरी ओर केएम मेडिकल कॉलेज, पाली डुंगरा पर भर्ती आठ कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने पर अपने अपने घरों को भेजा गया। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों ने डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय द्वारा पूछने पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की प्रशंसा की तथा इलाज के दौरान किये गये व्यवहार को बहुत अच्छा बताया। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों ने बताया कि चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ लगातार उनकी देखभाल करता रहा। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 31 कोरोना मरीज भर्ती थे, जिसमें से आठ कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के उपरांत छुट्टी हो जाने के बाद अब 23 मरीज बचे हैं। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय, मेडिकल स्टाफ व उपस्थित अन्य व्यक्तियों ने करतल ध्वनि से उनके घरों को विदाई दी। हॉस्पिटल से स्वस्थ हुए कोरोना मरीज अब अपने घरों पर 15 दिन तक एकांतवास में रहेंगे। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन किशन सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. पीएन भिसे, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तैनात ओएसडी किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र नाथ, हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट डॉ. डीडी वर्मा, वीके वर्मा, केके शर्मा व हॉस्पिटल का पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
- Configuring the Slotsvader Casino App Step by Step in Canada - September 18, 2026
- Slimking Casino Mobiele Website versus App in Nederlandse markt - September 17, 2026
- Mostbet Casino: Hraní na mobilu and Rychlé bankovnictví in České republice - September 17, 2026