लखनऊ। भूकंप के तेज झटकों से यूपी की धरती हिली है। सोनभद्र जिले में रविवार को तेज झटके महसूस किये गये हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 3.50 पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। वहीं रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 बताई जा रही है। भीषण गर्मी में भूकम्प आने से सोनभद्र के लोग सहम गये। इतना ही नहीं लोग घबरा कर इधर उधर भागने लगे। हालांकि इस दौरान राहत भरी खबर यह रही कि धरती हिलने से जानमाल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अक्षांश 24.61 उत्तर, देशांतर 83.06 पूर्व और 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ: सीएमओ बोले- साबुन से हाथ धोना बीमारी से बचाव का सबसे सरल उपाय - October 16, 2026
- नुक्कड़ नाटक के जरिए फाइलेरिया मुक्ति का संदेश: कानपुर के बिधनू ब्लॉक में छात्रों ने जागरूक कर दवा खाने के लिए किया प्रेरित - October 16, 2026
- ‘पहले चंदा, फिर वोट और अब मजदूरों के हक की चोरी’: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का बीजेपी पर बड़ा हमला - October 16, 2026