Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. कमला नगर स्थित शांता पैलेस पर संत निरंकारी मिशन की जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू की अध्यक्षता में एक विशाल नारी समागम का आयोजन किया गया। आगरा के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने लिया। इस मौके पर माता कान्ता महेन्द्रू ने कहा कि एक नारी ही उत्तम समाज का निर्माण कर सकती है।
उन्होंने कहा- अगर आदमी चार दीवारी का मकान बनाता है तो औरत उस मकान को घर बनाती है। इसी प्रकार यदि नारी को भक्ति करना आता है तो वह अपनी परिवार व बच्चों को भी अच्छे संस्कार दे सकती है।

उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जब कोई ईमारत बनायीं जाती है तो पहले उसकी नीव खोदी जाती है। नीव जितनी मज़बूत होती है ईमारत उतनी ही मज़बूत होती है। जब इमारत बन जाती है तब नींव नहीं दिखाई देती, सिर्फ ऊँची व सुंदर इमारत ही दिखाई देती है। सभी देखने वाले उस इमारत की ही तारीफ करते हैं। इसी प्रकार गुरु के द्वारा दिया गया ब्रह्म ज्ञान हमारे जीवन की नींव है, आधार है। जब यह ज्ञान जीवन में ढल जायेगा तभी जीवन रूपी इमारत सुंदर होगी।
इस अवसर पर कमला नगर शाखा की मुखी जयश्री करमचंदानी ने कहा कि जहाँ नारी का सम्मान है वहीँ भगवान् का वास है। हमें सदैव विनम्रता को अपनाकर दूसरों की गलतियों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद कोई वस्तु नहीं है बल्कि मन से आने वाली अंतरात्मा की आवाज़ है।
नाटक, कविता एवं प्रश्नोत्तरी आदि का भी आयोजन किया गया जिससे नारियों को अध्यात्म के प्रति और जागरूक किया जा सके।
https://livestorytime.com/web-stories/radhasoami-guru-dadaji-maharaj-birthday-celebration-at-hazuri-bhawan-agra/
- आगरा में कलेजा चीर देने वाला हादसा: थ्रेशर के पास तिरपाल पर सो रहा था 2 साल का मासूम, चादर के साथ मशीन में खिंच गई जिंदगी - March 27, 2026
- शादी के लिए बना ‘नकली दरोगा’: वर्दी पहनकर लड़की वालों पर झाड़ रहा था रौब, कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार - March 27, 2026
- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई; 3 बच्चों समेत 8 की मौत, कई घायल - March 27, 2026