dr bhoj kumar sharma

भारत के अन्य राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं, शिक्षक नेता डॉ. भोज कुमार शर्मा ने बताया उपाय

Education/job

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान शुरू

15 सितम्बर को मंडल स्तर पर धरना, सरकार को भेजेंगे हस्ताक्षर

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगरा में 4 अगस्त, 2023 को खालसा इंटर कॉलेज आगरा से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ  किया। एक ही मांग है- पुरानी पेंशन बहाल करो। यह अभियान 15 सितंबर, 2023 तक चलेगा। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने सरकार को वह उपाय भी बताया जिससे पुरानी पेंशन बहाल की जा सकती है।

इस मौके पर डॉ. भोज कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की ज्वलंत समस्या पुरानी पेंशन बहाली के लिए गंभीरता से सोचना चाहिए। पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। शिक्षक/ कर्मचारी अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित करते हैं और जब वे सेवानिवृत्त होते हैं तो उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। अन्य राज्यों में राज्य कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार  शर्मा ने कहा राष्ट्र निर्माण का दायित्व निर्वहन करने वाला शिक्षक समुदाय जो विकट से विकट परिस्थितियों में भी निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर दायित्वों का निर्वहन करता है। ऐसी स्थिति में सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों की मांगों एवं समस्याओं पर सरकार की दृष्टि न जाना शिक्षक समुदाय को चिंतित करता है।

old pension
पुरानी पेंशन के लिए आंदोलनरत शिक्षक नेता

उन्होंने कहा कि सरकार को एन.पी.एस. के अंश को जी.पी.एफ. में स्थानांतरित कर पुरानी पेंशन बहाल करने की दशा में सार्थक कदम उठाना चाहिए। 15 सितंबर को प्रदेश के सभी मंडलों पर धरने के माध्यम से शिक्षकों के हस्ताक्षर सरकार को भेजे जाएंगे।

हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रानी शर्मा ने कहा कि यह अभियान जनपद आगरा के प्रत्येक विद्यालय में चलेगा। शिक्षक समाज की रीढ़ है। संतुष्ट शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है, जबकि शिक्षक पुरानी पेंशन के लिए परेशान है।

इस अवसर पर खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलदीप जैन,  डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा नेहरू, धीरज सिंह, योगेश गुप्ता,  महावीर अग्रवाल, सज्जन पाल सिंह, मोहम्मद रेहान, साजिद, जितेंद्र तिवारी, राममूर्ति सिंह, प्रमोद कुमार, सतीश शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन के. पी .सिंह यादव ने किया।

Agra News: युवक की लड़कियों ने की चप्पलों से पिटाई, उतार दिया इश्क़ का भूत, वीडियो हुआ वायरल

Dr. Bhanu Pratap Singh