पूर्वांचल भर में दर्जनों धन कुबेरों के साथ मिलकर अतीक ने कई कम्पनियां खोली थीं। अतीक के जेल जाने के बाद से शाइस्ता ही इन कंपनियों के पार्टनरों से मिलकर इनका हिसाब किताब देखती थी। नई कंपनियों में निवेश से लेकर नई स्कीम्स लागू करने का काम शाहिस्ता ही किया करती थी।
एसटीएफ की जांच में शाइस्ता के नाम से पंजीकृत रियल एस्टेट की कई कंपनियों के बारे पता चला है, जिनका संचालन हरियाणा के गुरुग्राम से किया जा रहा है। अतीक के नाम से फना एसोसाइटेड प्राइवेट लिमिटेड का संचालन भी हरियाणा से हो रहा था।
यही नहीं, लेडी डॉन के भाई फारूक और जकी के नाम से भी 4 कम्पनियां हैं जिनके नाम हैं एमजी इंफ्रा लैंड, एमजी इंफ्रा ग्रीन, एमजी इंफ्रा हाउसिंग।
इसी क्रम में अतीक करोड़ों की लागत से एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवा रहा था, जिसका नक्शा भी पीडीए से पास है। एसटीएफ ने कॉम्प्लेक्स बनाने वाले बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ हो रही है।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026