पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनावों में राज्य के अंदर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है. ममता की टीएमसी और कांग्रेस इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं.
ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा, ”मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है, हमारी पार्टी इस सिद्धांत पर चल रही है कि हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे.”
ममता बोलीं, ”वो आज बंगाल में यात्रा कर रहे हैं, हम ‘इंडिया’ गठबंधन में हैं, उन्होंने हमें ये तक नहीं बताया है कि दीदी आपके राज्य में आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल को लेकर मुझसे कोई बातचीत नहीं हुई है. बाकी राज्यों में क्या करेंगे इसके बारे में बाद में सोचेंगे लेकिन हम सेक्युलर पार्टी हैं और बंगाल में अकेले भाजपा से लड़ सकते हैं.”
ममता कहती हैं- हमसे कोई चर्चा नहीं हुई है, जो कोई इसकी बात कर रहा है वो ग़लत है. पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं.
2019 लोकसभा चुनावों में टीएमसी 22, बीजेपी 18 सीटों पर जीतने में सफल रही थी.
बीते महीने ऐसी अपुष्ट खबरें सामने आई थी कि ममता कांग्रेस को पिछली बार जीती उसकी दोनों सीटें यानी बहरामपुर और मालदा दक्षिण ही देने के लिए तैयार हैं. उसके बाद से ही दोनों दलों के बीच तनातनी चल रही है.
ममता ने राज्य में सीटों के बँटवारे के लिए 31 दिसंबर की समय सीमा तय की थी. लेकिन वह काफ़ी पहले ख़त्म हो चुकी है.
मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी ममता पर पलटवार करते हुए उनको ‘मौक़ापरस्त’ करार दिया और कहा कि उनकी पार्टी ममता की मदद के बिना ही लोकसभा चुनाव में उतरेगी.
-एजेंसी
- यूपी में ‘स्लो पॉइजन’ बन रहा है पानी! 22 जिलों में मिले यूरेनियम जैसे घातक तत्व, अलीगढ़ समेत कई शहरों का भूजल का स्तर चिंताजनक: CSIR-IITR की रिपोर्ट - March 26, 2026
- आगरा के पत्रकार लक्ष्मण शर्मा ने पेश की इंसानियत की मिसाल; घर से भटकी 4 साल की मासूम को अपनों से मिलवाया - March 26, 2026
- यूपी में ‘बजट सरेंडर’ का खतरा! 6 दिन शेष और 40% फंड बाकी; इन विभागों की सुस्ती पर नाराज सीएम योगी - March 26, 2026