श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में विवादित जगह के कोर्ट सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम पक्ष को दिए गए स्टे के बाद किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मथुरा पहुंचीं। यहां वह शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना चाहती थीं, लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई और उन्हें वृंदावन के आनंद धाम में नजरबंद कर दिया।
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी शनिवार को मुंबई से वृंदावन पहुंचीं। यहां वह परिक्रमा मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास एक आश्रम में रुकीं। यहां से वह शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करना चाहती थीं।
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के शाही ईदगाह जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वृंदावन थाना प्रभारी आनंद शाही पुलिस बल के साथ आश्रम पर पहुंच गए। यहां उन्होंने हिमांगी सखी को नजरबंद करते हुए पुलिस का पहरा बैठा दिया।
आश्रम पर नजरबंद करने पहुंची पुलिस ने महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को शाही ईदगाह जाने से रोकते हुए कहा कि मथुरा जिला में धारा 144 लागू है इसलिए किसी भी तरह का विरोध, प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। इसके बाद महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने पुलिस से अनुरोध किया कि उनको श्रीकृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी के दर्शन करा दिए जाएं।
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने पुलिस के द्वारा रोके जाने से आहत हो कर आश्रम पर ही तांडव नृत्य शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, उसी तरह भगवान श्रीकृष्ण भी जल्द भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बताया कि शाही ईदगाह का सर्वे होने से सही तथ्य सामने आयेंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि जब उनको लगता है वहां मंदिर जैसा कुछ नहीं है तो फिर वह सर्वे रोकने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र क्यों लगाते हैं। उन्होंने कहा कि वह तो केवल अपने आराध्य कृष्ण की आराधना करना चाहती थीं।
-एजेंसी
- Agra News: भीषण गर्मी की तपिश में सेवा की ठंडक, सेवा आगरा का अभिनव प्रयास - April 25, 2025
- Agra News: अतिथि देवो भव की भावना शर्मसार, ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों से मनी एक्सचेंजर ने की बदसलूकी, शिकायत दर्ज - April 25, 2025
- Surat Spine Expert Dr. Gaurav Khandelwal Honored by Gujarat CM for Spinal Care - April 25, 2025