लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें मिलने की बात पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि पार्टी यूपी में कितनी सीटें लड़ेगी इसकी घोषणा कांग्रेस पार्टी ही करेगी, सपा नहीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि अभी तो सीट बंटवारे पर बातचीत ही चल रही है। वैसे भी सीट शेयरिंग की घोषणा कांग्रेस करेगी।
उनके इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को समाजवादी पार्टी के मुखिया की ये घोषणा रास नहीं आ रही। यह सवाल भी उठता है कि क्या बिना कांग्रेस की सहमति के ही अखिलेश ने 11 सीट देने का ऐलान कर दिया है।
25 सीटें मांग रही थी कांग्रेस
कांग्रेस और सपा के बीच दिल्ली में 3 दौर की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 25 सीटों पर डिमांड कर रही थी। हालांकि 11 सीटों पर बात फाइनल हो गई है। वर्तमान में कांग्रेस के पास यूपी में रायबरेली की ही एकमात्र लोकसभा सीट है।
अखिलेश ने किया था पोस्ट
शनिवार को अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
-एजेंसी
- “मोहब्बत करना सबके बस की बात नहीं, सिर्फ बहादुर लोग प्यार कर सकते हैं”: राहुल गांधी के समर्थन में उतरी कांग्रेस पार्टी - November 18, 2026
- आजम खान की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार: ईडी (ED) की अर्जेंट याचिका खारिज, कल होगी सुनवाई - November 18, 2026
- फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, यूपी सरकार की याचिका खारिज - November 18, 2026